Tuesday, July 14, 2009

पत्रकार अभिमनोज सीआईजे के सदस्य

पत्रकार अभिमनोज को दुनिया की सबसे बड़ी पत्रकारिता संस्थान चार्टड इंस्ट्यूट ऑफ जर्नलिस्ट की सदस्यता प्रदान की गई है।
अब वे अभिमनोज सीआईजे कहलाएेंगे। ब्रिटेन की इस संस्था की स्थापना १८८४ में हुई थी। इस संस्था के सदस्य बनने वाले श्री अभिमनोज मध्यप्रदेश के संभवत: पहले पत्रकार हैं। मूलत: बिहार निवासी श्री अभिमनोज हिन्दी पत्रकारिता में एक सुस्थापित नाम है। पटना के बाद दिल्ली मीडिया में कुछ वर्ष बिताने के बाद विगत दो दशकों से मध्यप्रदेश में पत्रकारिता कर रहे श्री अभिमनोज ने नईदुनिया समूह के साथ अपना कार्य आरंभ किया। इसके बाद वे रायपुर से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समवेत शिखर में सम्पादक के रूप में लगभग दो वर्ष रहे। विगत १२ वर्षाें से अधिक समय से वे नवभारत समाचार पत्र समूह से संबद्ध हैं और वर्तमान में वे नवभारत जबलपुर के स्थानीय संपादक के पद पर कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि चार्टड इंस्ट्यूट ऑफ जर्नलिस्ट पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के साथ ही पत्रकारिता के नये आयामों से दुनिया भर के पत्रकारों को जोड़ने का उपक्रम करती है।

1 comment:

  1. sir waise humne aapke baare me jyaada nahi suna..........sorry to say....

    ReplyDelete