Monday, August 17, 2009

मंजरी को सम्मान

नवभारत टाइम्स, दिल्ली के सप्लीमेंट हेलो दिल्ली की एडिटर मंजरी चतुर्वेदी को 'शांताबाई परांजपे पुरस्कार' के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 'राष्ट्रीय पत्रकारिता कल्याण न्यास' की तरफ से दिया जाता है। न्यास हर साल पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार प्रदान करता है। वर्ष 2009 के वार्षिक पुरस्कारों का ऐलान किया जा चुका है। एक कन्नड़ अखबार के संपादक डीजी लक्ष्मणन को 'एनबी लेले पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार पिछले साल 'रांची एक्सप्रेस' के संपादक बलबीर दत्त को दिया गया था। फोटोग्राफी के लिए इस साल का 'दादा साहेब आप्टे पुरस्कार' बिजनेस इंडिया के फोटोग्राफर जाधव को दिया जाएगा।
न्यास द्वारा स्थापित 'शांताबाई परांजपे पुरस्कार' के लिए नवभारत टाइम्स, दिल्ली में कार्यरत मंजरी चतुर्वेदी का चयन किया गया है। मंजरी ने पत्रकारिता की शुरुआत 1989 में टाइम्स ग्रुप की 'वामा' पत्रिका से की। मंजरी ने अभी हाल में ही अंग्रेजी की बेस्ट सेलर किताब `When You Are Sinking Become a Submarine' का हिंदी अनुवाद किया। मंजरी मलेशिया, चीन, जापान, सीरिया कई देशों की यात्राएं कर चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment