जोगिंदर सिंह
ज्यादातर लोग रोज जो काम करते हैं, उनकी सूची बनाकर रखते हैं और उम्मीद करते हैं कि ज्यादातर काम हो जाएंगे। बेशक, सूची बनाने में कोई हर्ज नहीं, बल्कि इससे तो आप अपने कार्यों की एक सीमा भी निर्धारित कर लेते हैं। पर इसमें इस बात का ध्यान रखें कि रोजमर्रा के रूटीन काम या फालतू के कामों के कारण इस लिस्ट की दुर्गति न हो। हर काम पूरा हो कर हमारा जीना आसान कर देता है। लेकिन कुछ काम ऐसे हैं, जैसे खरीदारी-जो कभी पूरे नहीं हो पाएंगे यदि आप उनकी लिस्ट बनाकर अपने सामने न रखें। खरीदारी के पूर्व पूरी लिस्ट बनाना जरूरी होता है नहीं तो चूक जाने पर आपको दोबारा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी।
परंतु एक सत्य यह भी है कि जीवन में कोई असीमित समय उपलब्ध नहीं होता। हमें तय कर लेना चाहिए कि क्या करना जरूरी है और क्या जरूरी नहीं है तथा क्या काम हमें दूसरों के जरिए करवाना है। उदाहरण के लिए निमंत्रणों की बात को ही लीजिए। कुछ लोग निमंत्रण भेजने में बड़े पटु होते हैं, और जिससे कभी कदा मिले हो, उसको भी निमंत्रण भेज देते हैं। इस संदर्भ में यह जरूरी नहीं कि हर जगह आप जाएं ही। अपनी प्राथमिकताएं निश्चित करना आवश्यक है। यदि कहीं जाना जरूरी हो या कोई घनिष्ठ आपको बुलाएं तभी जाएं।
पिछले हफ्ते ही एक उद्योगपति के घर गार्डन पार्टी में जाने का मुझे निमंत्रण प्राप्त हुआ। उन श्रीमान जी से मैं दो तीन बार जरूर मिला था परंतु 'हैलो हाय!Ó से ज्यादा कभी कोई बात नहीं हुई, वहां पहुंचने में दो घंटे आने-जाने में, एक घंटा लंच से पूर्व पीने-पिलाने में लगते। मैंने तुरंत निर्णय किया कि वहां न जाने से न सिर्फ चार घंटों की ही बचत होगी, वरण इस समय को ज्यादा सकारात्मक रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। अत: मैंने यथोचित कारण के साथ एक विनम्र ई-मेल उनको भेज दिया। इससे न सिर्फ लगभग पूरा दिन बचा वरण दो घंटे की कार यात्रा से होने वाली थकान से भी मुक्ति मिली। इसी बचे हुए समय में मैं यह लेख लिख रहा हूं।
ज्यादातर लोगों में इतनी शराफत नहीं होती कि अपने न आ सकने का खेद समय रहते ही प्रकट कर दें, जिससे मेजबान को सहूलियत रहे। जब कुछ दिन पश्चात उन्हीं सज्जन से मुलाकात हुई तो उन्होंने मेरे दिन लंच पर न आ सकने की सूचना यथासमय देन के लिए मुझे धन्यवाद भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ मैं ही था जिसने यथासमय आने की मना कर दी वर्ना पच्चीस और संभावित मेहमान थे, जो न आए, न उन्होंने कोई नहीं आने की सूचना ही दी।
सिर्फ वे ही काम या वस्तुएं अपनी सूची में रखें, जिनका आपके जीवन और कार्यक्षेत्र में महत्व हो। आप चाहें, तो एक ऐसी सूची भी बना सकते हैं, जिसमें उन काम या चीजों के बारे में उल्लेख हो जो आपको नहीं करना है। वरन दूसरों को करना है- चाहे एक मंडल या समूह के रूप में या धन-भूगतान के आधार पर भी। यदि हर काम आप खुद ही करने की कोशिश करेंगे- जैसा कई लोग करते भी हैं- तो आप स्वंय को पागल कर लेंगे।
आप यदि दो सूची रखें, तो ज्यादा अच्छा रहे। एक करने वाले कामों की और दूसरी 'विजय तालिकाÓ इस दूसरी तालिका के काम जब आप पूरे करेंगे तब उपलब्धि की खुशी महसूस करेंगे। इस विजय तालिका के काम एक दो दिन के नहीं होंगे, वरन उनको लगातार करना पड़ेगा और रोज करना पड़ेगा। यही वह तालिका होगी, जो आपको सही माने में संतुष्टि देगी।
इस लिस्ट या सूची में उन उपलब्धियों का जरूर जिक्र करें, जो आपने बहुत ही परेशानियों के बावजूद प्राप्त की है। इससे आपको अपनी आंतरिक योग्यताओं पर भरोसा कायम होगा। जो आपके पास हैं। इसके बाद आप एक और लिस्ट बनाएं उन महत्वपूर्ण कार्यों की जो अभी पूरा होने से रह गए हैं।
यदि हम सफलता चाहते हैं, तो हमें वह तरीके अख्तियार करने होंगे, जिनके द्वारा आप शीघ्र निर्णय लेने की क्षमता प्राप्त कर सकें और समस्याओं को सुलझाने में निष्णात हो सकें। आपके ये गुण आप में नेतृत्व की क्षमता पैदा करेंगे। और दूसरों को प्रेरणा प्रदान करेंगे। आपमें इनसे नेतृत्व का गुण भी आएगा। इसके लिए सबसे अच्छा है कि आप दिमाग खुला रखें और दकियानूसी होने से बचें। सही निर्णय के लिए आपको उन सभी घटकों का ख्याल रखना चाहिए, जो परिवर्तनीय हैं। छोटी से छोटी चीजों से भी बड़ा फर्क पड़ सकता है।
विजय और पराजय को रेखांकित करने वाली रेखा बेहद सूक्ष्म होती है। सभी लोग एक से तो नहीं होते। उनके सोच विचार में काफी फर्क रहता है। एक ने कोई परियोजना प्रारंभ की और उनको वह पूरा करके ही चैन लेगा। जब कि कोई दूसरा उसको शुरू करने के बारे में सोच विचार ही करता रहेगा। हो सकता है कि उन दोनों के बीच समय का फर्क कुछ मिनटों का ही हो। परंतु जो आदमी अपना काम ठीक-ठाक खत्म कर लेता है, उसकी तीव्रता उस आदमी से थोड़ा अधिक ही रहेगी- चाहे दूसरा भी अपना काम पूरा कर ले। सर्वप्रथम आने वाले और दूसरे स्थान पर आने के अंको में बहुत कम फर्क रहता है। परंतु सारी मान्यता उसी को मिलती है, जो प्रथम आता है चाहे उसका एक अंक ही ज्यादा हो। घुड़दौड़ में यही होता है। जिसमें जीतने वाला घोड़ा दूसरे नंबर पर आने वाले घोड़े से दस पंद्रह गुणा ज्यादा कमाता है। जब हम अपना सर्वोत्तम प्रकट करेंगे तभी सर्वोत्तम रहेंगे।
हर सफलता के पीछे आपकी मेहनत ही रहती है। ईश्वर हर जीव-जन्तु के लिए भोजन उपलब्ध कराता है, पर उसको प्राप्त करने के लिए यत्न करना जरूरी है। ईश्वर किसी एक के घर में खाना फेंक कर नहीं जाता। आप यदि भाग्य पर विश्वास करते हैं, तो जरूर करें- पर यह याद रखिए कि आप उतने ही भाग्यशाली सिद्ध होंगे, जितना काम करेंगे। कई लोग अवसर गंवा बैठते हैं, क्योंकि अवसर कड़ी मेहनत की पोशाक में सामने आते हैं और इसके लिए कोई पतली गली वाला आसान रास्ता नहीं है।
(लेखक सी.बी.आई के पूर्व निदेशक हैं)
साभार : डायमंड बुक्स
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय ,भोपाल के जनसंचार विभाग के छात्रों द्वारा संचालित ब्लॉग ..ब्लाग पर व्यक्त विचार लेखकों के हैं। ब्लाग संचालकों की सहमति जरूरी नहीं। हम विचार स्वातंत्र्य का सम्मान करते हैं।
Friday, October 16, 2009
TV Editors set up a new body
The editors of broadcast media announce the setting up of a body to strengthen the values of objective and fair broadcast journalism and to protect and promote the freedom of expression. The editors of television channels feel there is a need to evolve healthy norms, promote training of professional journalists at all levels, ensure dissemination of credible and constructive news content and to protect the right to freedom of expression, whenever threatened.
In pursuit of the above mentioned aims and objects we announce the setting up of a broadcast editors' organization under the name of Broadcast Editors' Association (BEA).
The office-bearers of the BEA are as follows:
Shazi Zaman (Star News) President
Arnab Goswami (Times Now) Vice-President
Pankaj Pachauri (NDTV) Vice-President
N K Singh (ETV) General Secretary
Sudhir Chaudhary (Live India) Treasurer
Members of Executive Committee:
Ashutosh (IBN-7), Vinay Tewari (CNN-IBN), Satish K Singh (ZEE TV), Ajit Anjum (News-24), Vinod Kapri (India TV), Sanjay Bragta (Sahara TV) and Pranjal Sharma (UTV).
The BEA will soon develop its own website so as to make direct media-public interaction possible. It will hold seminars and other modes of two-way interaction to receive feedback from civil society organizations and decision-makers in public domain.

Scriptwriter Hunt - P 7 News Channel
Mumbai : P 7 News is a Hindi news channel providing Mumbai : P 7 News is a Hindi news channel providing an excellent opportunity for the students who are passionate towards script writing and want to pursue their career in this discipline.
P 7 News Channel is inviting Mass Communication Colleges of Mumbai to participate and leverage their students to participate and count their strengths. The interested participants can send their entries to P 7 News at viewsp7@gmail.com This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it . The Winner will be awarded with a certificate and 3 months of internship in the channel. We want your prestigious college to be a part of this event and make it memorable for the participants and channel too.
About P 7 News Channel
Pearl Broadcasting Corporation Pvt. Ltd. entered the world of entertainment and media in November 2008. The vision of the company is showcase itself has a credible and authentic News Channel. And with this visionary idea the company launched P7 Hindi News Channel to achieve and fulfill all the dreams which the company has set as a goal. The channel was launched by none other than the Bollywood Diva Sushmita Sen, with the Tag line Ek Umeed (The Ray of Hope).
Send entries at viewsp7@gmail.com This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it

सूचना मंत्रालय चैनल 'लॉक' के हक में
नईदिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय टीवी पर दिखाए जाने वाले एडल्ट कंटेंट वाले प्रोग्रामों के मद्देनजर पैरंटल लॉक जैसी व्यवस्था पर विचार कर रहा है। मुमकिन है कि ऐसे प्रोग्रामों के लिए अलग से वक्त भी तय कर दिया जाए। ऐसा टीवी पर प्रसारित होने वाली सामग्री के लिए अपनी आचार संहिता को मजबूत बनाने के लिहाज से किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि ये दोनों प्रस्ताव सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी की इंडियन ब्रॉड कास्टिंग फाउंडेशन (आईबीएफ) और न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) के प्रतिनिधियों के साथ ताजा मुलाकात के दौरान सामने आए। अंबिका सोनी का मानना है कि ये मानदंड जब दुनिया भर में लागू हैं तो इन्हें भारत में भी लागू किया जाना चाहिए। इन प्रस्तावों को आखिरी रूप देने पर मंत्रालय और प्रसारकों के बीच अब भी विचार-विमर्श जारी है। विभिन्न पहलुओं पर दोनों पक्षों के बीच आम सहमति बनने में अभी कुछ वक्त लगेगा। मंत्रालय के एक सीनियर अफसर ने कहा कि ज्यादातर भारतीय परिवारों में अब भी एक ही टेलीविजन सेट है जहां बुजुर्ग सदस्य भी हैं। मंत्री का मानना है कि इस तरह का प्रावधान उनके लिए टेलीविजन देखने को सुखद अनुभव बनाने में मददगार होगा। मंत्रालय ने प्रसारकों को सुझाव दिया है कि इस तरह की व्यवस्था के तहत माता-पिता उन कुछ चैनलों को बंद करने में सक्षम हो सकेंगे जिसे वह किसी खास उम्र के अपने बच्चों के देखने के लायक नहीं मानते। मंत्री ने यह भी सुझाव दिया है कि एडल्ट टीवी प्रोग्रामों के लिए रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक का वक्त तय कर दिया जाए।

टीवी एंकरिंग के अगर मगर
पुण्यप्रसून वाजपेयी की किताब एंकर रिर्पोटर
जब कोई व्यक्ति टेलीविजन के परदे पर समाचार देख रहा होता है तो उसके जेहन में दो व्यक्ति अहम हो जाते हैं- एंकर और रिपोर्टर। एंकर टेलीविजन के परदे पर पहले-पहल किसी खबर की सूचना देता है। उसके बारे में बताता है। रिपोर्टर वह होता है जो घटनास्थल से यह बता रहा होता है कि घटनाक्रम किस प्रकार हुआ। वास्तव में किसी महत्वपूर्ण खबर के दौरान दर्शकों के लिए यह महत्वपूर्ण नहीं होता कि वे कौन-सा चैनल देख रहे हैं। वह महत्वपूर्ण खबर जिस भी चैनल पर आ रही होती है, दर्शकों का रिमोट उसी चैनल पर ठहर जाता है। ऐसे में किसी भी समाचार चैनल के लिए एंकर और रिपोर्टर बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि दर्शकों को चैनल से जो़ड़ने का काम वही करते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी ने इन्हीं पहलुओं को विभिन्न कोणों से प्रस्तुत किया है अपनी पुस्तक 'एंकर-रिपोर्टर' में। यह पुस्तक टीवी पत्रकारिता सीखने वालों के लिए तो उपयोगी है ही, उनके लिए भी ब़ड़े काम की है, जो इन पेशों की चुनौतियों को जानना-समझना चाहते हैं। यह एक 'इनसाइडर' की 'इनसाइड स्टोरी' की तरह है। पुस्तक का राजकमल प्रकाशन, दिल्ली ने किया है। पेश हैं पुस्तक से कुछ अंश।
टेलीविजन पत्रकारिता में एंकरिंग की भूमिका को समझने की जरूरत है। सफल एंकर वही हो सकता है जो देश, समाज के सभी पहलुओं को न केवल जानता-समझता हो, बल्कि अवसरानुकूल उन पर टिप्पणी करने की क्षमता भी रखता हो।
आज के दौर में एंकरिंग पर तकनीक का प्रभाव बढ़ रहा है। इसका कारण है कि आज तकनीकी रूप से जानकार लोग तो खूब आ रहे हैं, लेकिन विषय को समझने, उसकी गहराई में जाने में उनकी दिलचस्पी नहीं है। आज काम के प्रति समर्पण तो बढ़ा है, लेकिन यह भी सचाई है कि एक प्रकार का पेशेवर भाव भी उनमें बढ़ा है। यानी जब तक काम करना है, तब तक चुस्त-चौकन्ने रहना है और उसके बाद तैयारी का काम डेस्क पर छो़ड़ दिया। याद रखिए एंकर में समाज अक्सर अपने प्रतिनिधि की तलाश करता रहता है। लेकिन इस तरह के पेशेवर एप्रोच से वह चैनल का प्रतिनिधि अधिक लगने लगता है। समाज की कोई छवि उसमें नहीं दिखाई देती।
तकनीकी जानकारी हर एंकर को जरूर होनी चाहिए। उसको ओबी वैन की संभावनाओं-सीमाओं की पूरी तौर पर जानकारी होनी चाहिए। उसको कैमरे से जु़ड़े़ पहलुओं की जानकारी होनी चाहिए। उसे साउंड की जानकारी होनी चाहिए। लाइट की जानकारी होनी चाहिए। लेकिन ये जानकारियां उसके लिए अतिरिक्त जानकारी भर ही हैं या हो सकती हैं। इसका कारण यह है कि इन सब पहलुओं के विशेषज्ञ आपके साथ होते हैं, जो आपसे बेहतर इन सब चीजों को जान-समझ रहे होते हैं।
जब दिल्ली के पहा़ड़गंज में विस्फोट हुए थे तो उसके तीन दिन बाद की बात है। दीपावली का दिन था। रात के 10 बजे से बुलेटिन पढ़ने के लिए मुझे बुलाया गया था। यों ही मेरे जेहन में खयाल आया कि आज पहा़ड़गंज से एंकरिंग करूंगा। कैमरामैन को बुलाया। उससे बात की। उसने कहा कि ओबी वैन तो ले चलते हैं, लेकिन वहां पतली-पतली गलियां हैं। प्रोड्यूसर ने कहा, मान लीजिए कुछ फेल हो गया तो। उस दिन संयोग से कोई वैकल्पिक एंकर नहीं था। इसलिए इस बात का भी डर था। लेकिन मैंने कहा कि ओबी वैन है तो सिस्टम फेल होने का सवाल नहीं उठता। अगर ऐसा हुआ तो 10 मिनट के लिए कुछ रिकार्डिंग चला दी जाएगी और इसी बीच मैं ऑफिस आ जाऊंगा। पहा़ड़गंज पास में ही है।
10 बजे जैसे ही मेरे कान में कैमरे के रोल-इन की आवाज आई, उसी के साथ पीछे से मेरे कान में फायर ब्रिगेड की आवाज आने लगी। अब कैमरे से उस माहौल की झूलती-भागती तस्वीरें स्क्रीन पर आ रही थीं और फायर ब्रिगेड की आवाज भी। शुरू के दो से तीन मिनट तक स्क्रीन पर कोई एंकर नहीं था। यही दृश्य चल रहा था और पीछे से मेरी कॉमेंट्री चल रही थी कि पहा़ड़गंज में आग लग गई है। इससे कुल मिलाकर एक ऐसा दृश्य बन रहा था कि जिसने भी 'आजतक' को ट्यून-इन किया, वह वहीं पर टिका रह गया। इस भौचक्केपन को समझने और उसे खबरों से जो़ड़ पाने का नतीजा यह रहा कि इससे खबरों में एक ऐसा पहलू जु़ड़ गया जिसने उस दिन के उस प्रोग्राम की टीआरपी बढ़ा दी।
इसलिए एंकर होने के लिए जो बात समझने की है, वह यही है कि खबरों और उसके पहलुओं को समझना और उसके अनुसार तत्काल कार्रवाई करना। अगर आप समाचार चैनल में एंकरिंग कर रहे हैं या करने की तैयारी कर रहे हैं तो मानकर चलिए कि आप इस तरह की स्थितियों से बच नहीं सकते। इसलिए आजकल के युवाओं को जिस तरह से तकनीकी पहलुओं की समझ होती है, उसी तरह से वे अगर समाचार और उसकी बारीकियों को भी समझ लें तो सचमुच समाचार प्रसारण में काफी बदलाव आ सकता है। उसमें काफी सुधार हो सकता है। इससे टीम वर्क को बढ़ावा मिलता है।
अब बात यह आती है कि हमारे नए लोग फील्ड में एंकरिंग करने, विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल बना पाने में सक्षम हैं या नहीं। वैसे यहां सवाल सक्षम होने का नहीं है। यहां दबाव इस रूप में रहता है कि इस दिशा में जाना ही प़ड़ेगा, क्योंकि हमारे यहां का समाज बैलेंस नहीं है। हमारे राजनेता व्यवस्थित नहीं हैं।
योरोप की तरह ऐसा नहीं है कि वे एक खास जगह आकर अपना बयान देंगे। वे कहीं से कुछ भी बोल देंगे और वह देश की एक ब़ड़ी खबर बन जाएगी। हमारे नीति-निर्धारक भी जब इस रूप में आगे चलते हैं कि किसी को खबर दे देते हैं। कभी-कभी तो बोलते समय उनको भी इसका अंदाजा नहीं रहता कि खबर इतनी ब़ड़ी हो जाएगी या कि इस तरह से भी इस खबर को व्याख्यायित किया जा सकता है। ऐसे में एंकर-रिपोर्टर के रूप में आपको ही उस खबर का महत्व समझना होगा और उसके अनुरूप तत्काल निर्णय लेना होगा। अब अगर आप इस आकलन को नहीं कर पाते तो यह पत्रकारिता के लिहाज से कमी ही मानी जाएगी।
एंकर को इस बात को समझना होगा कि जिस समाज में, जिस देश में वह काम कर रहा है वह एक 'असंतुलित' समाज है। इसलिए उसमें हमेशा कुछ न कुछ अप्रत्याशित-असंभावित की संभावना मौजूद होती है। इसलिए एक एंकर के रूप में उन संभावनाओं पर नजर रखने, उनको तलाशने, उनकी खोज में जाने की बात न भी हो तो जब ऐसा मौका उपस्थित हो जाए तो तत्काल उसे समझ लेने की क्षमता का विकास करना ब़ड़ा जरूरी होता है।
समझने की बात है कि एंकर भी उसी समाज का हिस्सा होता है। वह भी उसी द्वंद्व, उसी असंतुलन को देख-समझ रहा होता है। इसलिए यह पहलू अगर उसके काम में भी दिखाई देने लगता है तो वह कुछ अधिक सहज दिखाई देने लगता है। बने-बनाए तरीके से, पूर्व तैयारी के आधार पर जो एंकरिंग की जाती है वह रोबोटिक लगती है। उसमें न तो प्रयोग की कोई संभावना होती है, न ही उसकी कोई खास गुंजाइश होती है। सब कुछ ढर्रे के मुताबिक लगने लगता है। इस तरह की एकरसता से निकलने की राह भी एंकर को ही तलाश करनी प़ड़ती है। प्रयोग करने ही प़ड़ेंगे। यह माध्यम संभावनाओं से आगे जाने का माध्यम है। इसलिए इसकी सीमाओं से भी आगे जाने की कोशिश की जानी चाहिए।
हमारे यहां टीवी अभी पूरी तौर पर प्रोफेशनल नहीं हुआ है। वह सीख रहा है। कहना चाहिए कि वह प्रोफेशनल होने की प्रक्रिया में है। अगर हम यह मान लें कि टेलीविजन वही होता है, जो दिखाई दे रहा होता है तो इसमें यह देखने की आवश्यकता है कि इससे सीधे तौर पर जु़ड़े हुए जो लोग हैं वे मैच्योर हैं कि नहीं।
सीधे तौर पर दिखाई देने वाली चीजें क्या होती हैं। सबसे पहले तो एंकर होता है। वह हमेशा दिखाई देता है। उसके बाद रिपोर्टर दिखाई देता है। इन दो से आप जैसी ही हटिएगा, आपको ग्राफिक्स दिखाई देने लगते हैं। इसके अलावा, 'सुपर्स' दिखाई देते हैं- सुपर्स यानी टीवी स्क्रीन पर नीचे पंक्ति के रूप में चलने वाली खबरें। हमारे टीवी में जो लोग सुपर लिखते हैं, वे सीनियर पत्रकार नहीं होते हैं। वहां गलतियां दिखाई देने लगती हैं। इनको प्रशिक्षण देने की दिशा में कुछ नहीं होता। एंकर्स, रिपोर्टर्स के स्तर पर इनमें किसी का भी प्रशिक्षण नहीं होता।
ऐसे में होता यह है कि इन चारों ऊपर से बताए गए हिस्सों में वह हिस्सा हमेशा भारी हो जाएगा जिस हिस्से के लोग चैनल में सीनियर स्तर पर अधिक होंगे। ऐसे वरिष्ठ लोग हमारे यहां बहुत कम हैं, जो स्क्रीन पर भी आते हों, कामकाज भी संभालते हों और जो सीनियर भी हों। जो ऐसे हैं, उनको आप देखिएगा कि वे ही थो़ड़े-बहुत प्रयोग कर भी रहे हैं। अन्यथा प्रयोग न के बराबर हो रहे हैं।
रिपोर्टिंग में भी यही है। मान लीजिए कि एक तबका ऐसा है, जो सीनियर भी है तो क्या वह टेलीविजन पत्रकारिता सीख रहा है या उसके मन में अभी भी प्रिंट बसा हुआ है। इसका कारण यह है कि समझने की जरूरत है, यह फर्क बहुत ज्यादा है। प्रिंट में जो बात आपकी खबर के आखिरी पैरे में आ रही होगी, वह यहां पहले पैरे में लानी होगी, पहले पैरे क्या, हो सकता है पहली पंक्ति में।
अब मान लीजिए कि अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के भारतीय दौरे को लेकर किसी अखबार में आप खबर लिखते हैं और उसके विरोध के बारे में लिखते हुए आखिर में आप यह कहते हैं कि अलग-अलग प्रांतों से आए हुए लोग लाल किले में भरे हुए थे और उसमें पहली बार यह नजर आया कि वामपंथी काडर समूचे देश में अब भी मौजूद है, क्योंकि समूचे देश से लोग विरोध करने पहुंचे थे।
हाथों में लाल झंडा लिए हुए थे। हाथों में तख्तियां थीं। नारे लगा रहे थे और इनके जेहन में हो सकता है कि पश्चिम बंगाल का चुनाव हो। आप चाहकर भी इस मोटी बात को टीवी में छो़ड़ नहीं सकते हैं, क्योंकि उसमें आपका कैमरा शुरू यहीं से होता है, जब आपका कैमरा शुरू होगा तो आप कौन-सा शॉट पहला लेंगे।
आप शुरू ही इससे करेंगे कि देशभर का वामपंथी काडर आज बुश का विरोध करने लाल झंडे लिए लाल किले के मैदान में इकट्ठा हुआ। उसे इस बात का आक्रोश था कि सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए रेड कार्पेट क्यों बिछा दिया है। लेकिन ऐसी खबरों को लेकर एंकर की भूमिका काफी ब़ड़ी हो जाती है। उसे पता होना चाहिए कि जब खबर का पैकेज पूरा होगा तो क्या-क्या विजुअल होंगे?
अगर ऐसा नहीं है तो एंकर महज सपाटबयानी कर देगा या विवेक-प्रदर्शन को लेकर समूची जानकारी अपने 'वक्तव्य' में दे देगा। जबकि एंकर की भूमिका को लेकर उसकी टिप्पणी करते हुए आगे की खबर को लेकर रोचकता जगाती है। साथ ही समूची जानकारी भी नहीं देनी है। तो वह कह सकता है कि 'मनमोहन सरकार गठबंधन की सरकार है। ऐसे में रेड कार्पेट और लाल झंडे का फर्क मिटता रहा है। लेकिन लाल झंडा कहीं रेड कार्पेट के नीचे खो ना जाए, इसलिए दिल्ली में ही रेड कार्पेट कहीं और बिछी और लाल झंडा कहीं और नजर आया।'

अमेरिकी पत्रकार पाक में ब्लैक लिस्टेड
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कई अमेरिकी पत्रकारों और स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) को काली सूची में डालकर उन्हें देश में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया है। पाक का आरोप है कि ये राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।यह खुलासा अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत हुसैन हक्कानी की एक चिट्ठी सेहुआ है। हक्कानी ने यह चिट्ठी पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख अहमद शुजा पाशा को भेजी है। 28 जुलाई, 2009 को लिखी गई इस चिट्ठी मेंकहा गया है कि सरकार के इस कदम से पाकिस्तान की छवि खराब हो रही है।
हक्कानी ने यह भी कहा है कि अमेरिकी पत्रकारों व एनजीओ को वीजा न देने, उन्हें परेशान करने या धमकाने पर अमेरिका की संसद पाकिस्तान से जवाब-तलब कर सकती है। उस पर आर्थिक और सैन्य पाबंदियां भी लगाई जा सकती हैं। हक्कानी ने इस मामले में आईएसआई प्रमुख से सफाई मांगी है।सार्वजनिक हो चुकी इस चिट्ठीमें अमेरिकी संस्थाओं या पत्रकारों को वीजा न देने, उन्हें परेशान करने या उन पर नजर रखने के कुछ मामलों का भी उल्लेख किया गया है। हक्कानी ने शुजा पाशा से प्रतिबंधित संस्थाओं और पत्रकारों की सूची पेश करने को भी कहा है।

इलेक्ट्रानिक मीडिया को धंधेबाजों से बचाइए

संजय द्विवेदी
मीडिया में आकर, कुछ पैसे लगाकर अपना रूतबा जमाने का शौक काफी पुराना है किंतु पिछले कुछ समय से टीवी चैनल खोलने का चलन जिस तरह चला है उसने एक अराजकता की स्थिति पैदा कर दी है। हर वह आदमी जिसके पास नाजायज तरीके से कुछ पैसे आ गए हैं वह टीवी चैनल खोलने या किसी बड़े टीवी चैनल की फ्रेंचाइजी लेने को आतुर है। पिछले कुछ महीनों में इन शौकीनों के चैनलों की जैसी गति हुयी है और उसके कर्मचारी- पत्रकार जैसी यातना भोगने को विवश हुए हैं, उससे सरकार ही नहीं सारा मीडिया जगत हैरत में है। एक टीवी चैनल में लगने वाली पूंजी और ताकत साधारण नहीं होती किंतु मीडिया में घुसने के आतुर नए सेठ कुछ भी करने को आमादा दिखते हैं।
अब इनकी हरकतों की पोल एक-एक कर खुल रही है। रंगीन चैनलों की काली कथाएं और करतूतें लोगों के सामने हैं, उनके कर्मचारी सड़क पर हैं। भारतीय टेलीविजन बाजार का यह अचानक उठाव कई तरह की चिंताएं साथ लिए आया है। जिसमें मीडिया की प्रामणिकता, विश्वसनीयता की चिंताएं तो हैं ही साथ ही उन पत्रकारों का जीवन भी एक अहम मुद्दा है जो अपना कैरियर इन नए-नवेले चैनलों के लिए दांव पर लगा देते हैं। चैनलों की बाढ़ ने न सिर्फ उनकी साख गिरायी है वरन मीडिया के क्षेत्र को एक अराजक कुरूक्षेत्र में बदल दिया है। ऐसे समय में केंद्र सरकार की यह चिंता बहुत स्वाभाविक है कि कैसे इस क्षेत्र में मचे धमाल को रोका जाए। दिसंबर,2008 तक देश में कुल 417 चैनल थे जिसमें 197 न्यूज चैनल काम कर रहे थे। सितंबर,2009 तक सरकार 498 चैनलों के लिए अनुमति दे चुकी है और 150 चैनलों के नए आवेदन विचाराधीन हैं। टीवी मीडिया के क्षेत्र में जाहिर तौर पर यह एक बड़ी छलांग है। कितु क्या इस देश को इतने सेटलाइट चैनलों की जरूरत है। क्या ये सिर्फ धाक बनाने और निहित स्वार्थों के चलते खड़ी हो रही भीड़ नहीं है। जिसका पत्रकार नाम के प्राणी के जीवन और पत्रकारिता के मूल्यों से कोई लेना-देना नहीं है। जिस दौर में दिल्ली जैसी जगह में हजारों पत्रकार अकारण बेरोजगार बना दिए गए हों और तमाम चैनलों में लोग अपनी तनख्वाह का इंतजार कर रहे हों इस अराजकता पर रोक लगनी ही चाहिए।
यह बहुत बेहतर है कि सरकार इस दिशा में कुछ नियमन करने के लिए सोच रही है। चैनल अनुमति नीति में बदलाव बहुत जरूरी हैं। यह सामयिक है कि सरकार अपने अनुमति देने के नियमों की समीक्षा करे और कड़े नियम बनाए जिसमें कर्मचारी का हित प्रधान हो। ताकि लूट-खसोट के इरादे से आ रहे चैनलों को हतोत्साहित किया जा सके। सरकार ने ट्राइ को लिखा है कि वह उसे इसके लिए सुझाव दे कि और कितने चैनलों की गुंजाइश इस देश में है और चैनलों की बढ़ती संख्या पर अंकुश कैसे लगाया जा सकता है। अपने पत्र में मंत्रालय की चिंता वास्तव में देश की भी चिंता है। पत्र में इस बात पर भी चिंता जताई गई है कि नए चैनल शुरू करने वालों में बिल्डर,ठेकेदार, शिक्षा क्षेत्र में व्यापार करने वाले, स्टील व्यापारी समेत तमाम ऐसे लोग हैं जिनका मीडिया उद्योग से कोई लेना देना या पूर्व अनुभव नहीं है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को यह भी शिकायत मिली है चैनल शुरू करवाने को लेकर दलाली का एक पूरा कारोबार जोर पकड़ चुका है। उल्लेखनीय है कि चैनल शुरू करने के लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय के अलावा गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वित्त मंत्रालय की अनुमति भी लेनी होती है।
हालांकि कुछ आलोचक यह कह कर इन कदमों की आलोचना कर सकते हैं कि यह कदम लोकतंत्र विरोधी होगा कि नए चैनल आने में अड़चनें लगाई जाएं। किंतु जिस तरह के हालात हैं और पत्रकारों व कर्मियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है उसमें नियमन जरूरी है। चैनल का लाइसेंस पाकर कभी भी चैनल पर ताला डालने का प्रवृत्ति से आम पत्रकारों को गहरा झटका लगता है। उनके परिवार सड़क पर आ जाते हैं। नौकरियों को लेकर कोई सुरक्षा न होना और पत्रकारों से अपने संपर्कों के आधार पर पैसै या व्यावसायिक मदद लेने की प्रवृत्ति भी उफान पर है। चैनल खोलने के शौकीनों से सरकार को यह जानने का हक है कि आखिर वे ऐसा क्या प्रमाण दे रहे हैं कि जिसके आधार पर यह माना जा सके कि आपके पास तीन या पांच साल तक चैनल चलाने की पूंजी मौजूद है। वित्तीय क्षमता के अभाव या मीडिया के दुरूपयोग से पैसे कमाने की रूचि से आने वालों को निश्चित ही रोका जाना चाहिए। चैनल में नियुक्त कर्मियों के रोजगार गारंटी के लिए कड़े नियमों के आघार पर ही नए नियोक्ताओं को इस क्षेत्र में आने की अनुमति मिलनी चाहिए। मीडिया जिस तरह के उद्योग में बदल रहा है उसे नियमों से बांधे बिना कर्मियों के हितों की रक्षा असंभव है। पैसे लेकर खबरें छापने या दिखाने के कलंकों के बाद अब मीडिया को और छूट नहीं मिलनी चाहिए। क्योंकि हर तरह की छूट दरअसल पत्रकारिता या मीडिया के लिए नहीं होती, ना ही वह उसके कर्मचारियों के लिए होती है, यह सारी छूट होती है मालिकों के लिए। सो नियम ऐसे हों जिससे मीडिया कर्मी निर्भय होकर, प्रतिबद्धता के साथ अपना काम कर सकें। केंद्र सरकार अगर चैनलों की भीड़ रोकने और उन्हें नियमों में बांधने के लिए आगे आ रही है तो उसका स्वागत होना चाहिए। ध्यान रहे यह मामला सेंसरशिप का नहीं हैं। पत्रकारों के कल्याण, उनके जीवन से भी जुड़ा है, सो इस मुद्दे पर एलर्जिक होना ठीक नहीं है।
( लेखक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में जनसंचार विभाग
Subscribe to:
Posts (Atom)